नम्रता मल्ला ने बीन की धुन पर किया धासू डांस, वीडियो देख फैंस के उड़े होश

By: Pinki Thu, 17 Feb 2022 10:43:34

नम्रता मल्ला ने बीन की धुन पर किया धासू डांस, वीडियो देख फैंस के उड़े होश

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के भोजपुरी गाने 'दो घूंट' से पॉप्यूलर हुईं नम्रता मल्ला (Namrata Malla) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। नम्रता मल्ला अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर तहलका मचाती रहती है। ताजा पोस्ट में नम्रता मल्ला ने बीन की धुन पर अपनी अदाएं दिखा कर फैंस के होश उड़ा दिए हैं।

बता दे इससे पहले नम्रता मल्ला ने अपने सोशल हैंडल पर एक बेली डांस वीडियो शेयर किया। वीडियो में नम्रता 'बेली डांसर' सॉन्ग पर कमाल के मूव्स दिखा रही हैं। अबतक इस वीडियो पर 25 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। नम्रता के डांस मूव्स आपको घायल करने के लिए काफी हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में नम्रता, खेसारीलाल के भोजपुरी गाने 'दो घूंट' में नजर आई थीं। इस गाने ने यूट्यूब पर बवाल मचा दिया था। मालूम हो कि नम्रता एक प्रोफेशनल डांसर हैं और दिल्ली में अपना डांस स्कूल चलाती हैं। यहीं वजह है कि नम्रता के डांस स्टेप्स इतने क्लीन हैं।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए बॉलीवुड, टीवी और मनोरंजन से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com